02 February 2011

सलमान को नफरत है बॉलीवुड से

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक ऐसे अभिनेता है जो अपने अखड़ व्यवहार के कारण कई बार खुद ही मुसीबत में फंस जाते है। हाल ही में हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री पर सलमान द्वारा की गई टिप्पणी से तो साफ नजर आता है कि सलमान को बॉलीवुड पसंद नहीं है। 
मुझे नफरत है बॉलीवुड नाम से, ये भी कोई नाम है। कुछ और नाम नहीं हो सकता क्या? ऐसे ख्यालात हाल ही में माइक्रोंब्लॉग साइट पर ट्विटर के माध्यम से अभिनेता सलमान ने व्यक्त किए है। सलमान ने आगे लिखा है कि हॉलीवुड से ही बॉलीवुड नाम निकला है। ये नाम हमारी इंडस्ट्री की देन नहीं है।

खैर हम उम्मीद करते है कि सलमान हमें कुछ नाम भी बता दें। जो हमारे फिल्म उद्योग को परिभाषित कर सकें।

सलमान को मिली एक और हॉट फिरंगी हसीना!

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान डेविड धवन की अगली फिल्म पार्टनर-2 में मिस यूनिवर्स 2010 के जिमेना नवराते रोसेटे के साथ इश्क फरमाते नजर आ सकते हैं|

इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट काम करने के लिए जिमेना को अप्रोच किया गया है|अगर सब कुछ ठीक रहा तो जिमेना बॉलीवुड में सलमान के साथ अपनी पहली फिल्म करते हुए नजर आ सकती हैं|मेक्सिकन मॉडल जिमेना ने भी इस बात की पुष्टि की जब वह हाल ही में न्यूयॉर्क कि मशहूर फैशन डिजायनर संजना जॉन के गर्ल चाइल्ड केम्पेन में हिस्सा लेना दस दिनों के लिए भारत आई थीं|जिमेना भी इस फिल्म में लगता है काम करने के लिए हामी भर देंगी क्योंकि उन्होंने संजना से इस फिल्म में अपने ड्रेस डिजाइन करने के लिए कहा है|वह इन दिनों इस फिल्म में काम करने के लिए हिंदी और बॉलीवुड डांस भी सीख रही हैं|

ऐश का उड़ा मजाक तो बिग बी को आया गुस्सा!

 हाल ही में मुंबई में हुए एक अवार्ड समारोह में ऋतिक-ऐश्वर्या की फिल्म 'गुजारिश' की तर्ज पर बच्चन बहू की नकल करना बिग बी को बिलकुल भी रास नहीं आया। सुना है कि अमिताभ बच्चन कार्यक्रम के होस्ट इमरान खान और रणबीर कपूर से खासे नाराज है। समारोह के दौरान एक प्रस्तुति में इमरान 'गुजारिश' फिल्म में ऋतिक द्वारा निभाई गई भूमिका ईतान की नकल करते हुए व्हील चेयर पर दिखाई दिये। वहीं रणबीर ऐश्वर्या द्वारा गुजारिश में पहनी गई पोशाक में नर्स बन कर मंच पर आए।
सूत्रों के मुताबिक इस एक्ट को देख बिग बी अमिताभ बच्चन बिलकुल भी खुश नहीं दिखे। उनके चेहरे पर नाराजगी साफ झलक रही थी। बहरहाल रणबीर और इमरान तो दर्शकों की वाह-वाही से काफी खुश थे।

01 February 2011

वोग मैगज़ीन के कवर पेज पर तीसरी बार छाई ऐश


फैशन जगत की प्रतिष्ठित पत्रिका वोग ने बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय को तीसरी बार अपने मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित किया है। पत्रिका ने इस बार रॉय को काले लिबास में पेश करने के साथ ही रॉय से जुड़ी 10 पुरुषों की चटपटी बातों को भी जगह दी है।एक बयान में बताया गया कि पत्रिका ने रॉय के पति अभिषेक बच्चन, डिजायनर मनीष मल्होत्रा, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और उन्हें फिल्मों के लिए संवारने वाले कलाकार मिकी कॉन्ट्रैक्टर से बातें की हैं। इन लोगों ने अभिनेत्री से जुड़े रोचक किस्सों को बताया है।

ऐश्वर्या रॉय से अपनी पहली मुलाकात की यादों को साझा करते हुए अभिषेक ने बताया, " मैं ऐश्वर्या से पहली बार वर्ष 1997 में मिला। मैं अपने पिता की फिल्म 'मृत्युदंड' की रेकी (टोह) के लिए स्विट्जरलैंड गया था। ऐश्वर्या भी वहीं अपनी पहली फिल्म 'और प्यार हो गया' की शूटिंग मेरे अच्छे दोस्त बॉबी देओल के साथ कर रही थीं।"

अभिषेक ने बताया, "एक शाम बॉबी देओल ने अपने होटल में मुझे रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर फिल्म से जुड़े सभी लोगों के अलावा ऐश्वर्या भी थीं। यह वास्तव में पहला मौका था जब मैं उनसे मिला।"अभिनेता ने कहा, "हम दोनों की पहली मुलाकात के बारे में यदि आप ऐश्वर्या से पूछें तो वह भी यही बातें बताएंगी। उसी क्षण हम करीब आए, हमें एहसास हो गया कि हम दोनों के बीच कुछ है जिसे सहेजकर रखना है।"

अभिषेक के अलावा पूर्व विश्व सुंदरी को करीब से जानने वाले लोगों ने भी उनके बारे में दिलचस्प बातें बताई हैं। पत्रिका की फैशन निदेशक अनैता श्रॉफ अदजानियां ने ऐश्वर्या को शूटिग के लिए सजाया और संवारा है।

फिर दोस्त बन गए शाहिद-करीना!

ऐसा लगता है कि करीना कपूर और शाहिद कपूर के बीच ब्रेकअप के बाद अब दोस्ती हो जाएगी|हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में करीना ने शाहिद को जाकर 'हाय' बोला|करीना जब इस अवार्ड में स्टेज पर परफोर्म कर रही थीं तब शाहिद शाहरुख़ से इस बारे में कुछ चर्चा करते देखे गए| करीना भी परफोर्मेंस के बाद इन दोनों के पास गईं और दोनों को हैलो कहा|शाहिद पहले तो बेबो के इस व्यवहार से चौंक गए मगर बाद में उन्होंने बेबो के साथ बात करने में दिलचस्पी दिखाई|हालांकि इन दोनों के बीच बहुत ही कम बातचीत हुई मगर तब भी बेबो ने जब तक उनसे बातचीत कि जब तक वह अपनी सीट तक नहीं पहुंच गईं|

पिछले साल एक अवार्ड फंक्शन में शाहिद और प्रियंका का आमना सामना हुआ था मगर दोनों एक दुसरे को नजरअंदाज़ कर आगे बढ़ गए थे और ऐसे व्यवहार किया था मनो एक दूसरे को जानते भी नहीं हैं|अब स्थितियां पहले जैसी नहीं हैं|करीना जहां सैफ के साथ रिलेशनशिप में हैं वही शाहिद का नाम इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा जा रहा है|