28 February 2011

प्रियंका ने शाहिद की एक न सुनी और चली गईं दिल तोड़कर!


बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते एक बार फिर अपने चरम पर है। इन दिनों ब्रेकअप की वजह से भी इनके संबंध सुर्खियों में है।  हाल ही में प्रियंका ने शाहिद के बर्थ-डे को अहमियत न देते हुए यूएस जाना जरूरी समझा। 

सूत्रों के मुताबिक इनके विचार नहीं मिलने से कई बार इनके बीच दूरियां उत्पन्न हो जाती है और इसलिए प्रियंका शाहिद को छोड़कर यूएस चली गई। बहरहाल शाहिद ने बहुत कोशिश की कि प्रियंका यूएस जाने का अपना प्लान बदल दे। उन्होंने प्रियंका से कई मन्नतें भी की लेकिन अभिनेत्री ने शाहिद की एक भी दलील नहीं सुनी और यूएस के लिए उड़ गई। हालांकि इसके बाद शाहिद ने बर्थ-डे पर प्रियंका को बहुत मिस किया और उन्हें यूएस से लौट आने के लिए भी कहा लेकिन प्रियंका तब भी नहीं मानी।


एक नजदीकी दोस्त ने बताया कि प्रियंका चाहती है कि समय-समय पर शाहिद उन्हें अपने प्यार का इजहार करते रहे। लेकिन शाहिद का नेचर ऐसा है कि वे ऐसा करने की जरूरत नहीं समझते। 

लोग कहते है कि अगर शाहिद थोड़ी भी कोशिश करते तो प्रियंका उन्हें छोड़कर नहीं जाती। बहरहाल अब खबरे आ रही है कि ये दोनों फिर से अपने गलतफेमी दूर कर एक हो सकते है? खैर अब ये तो वक्त ही बताएंगा।

2012 में शादी करने जा रहे हैं रणबीर-कैट!


बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर अब तक कई बार ख़बरों को टालती आई हैं| मगर अब खबर है कि वह 2012 में रणबीर कपूर के साथ शादी करने की तैयारी में हैं|जी हां सुनने में आ रहा है कि रणबीर और कैट 2012 में शादी करने की योजना बना रहे हैं|
दोनों को शादी की बहुत जल्दी है, हाल ही में रणबीर कैट को अपनी दादी कृष्णा राज कपूर से मिलवाने भी ले गए थे|कहा जा रहा है कि रणबीर के माता-पिता ऋषि और नीतू कपूर को भी रणबीर की पसंद पर कोई आपत्ति नहीं है और उन्हें बहू के रूप में कैटरीना स्वीकार हैं|रणबीर को ऋषि नीतू ने कैट को बहू बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है और वह जल्द से जल्द रणबीर की शादी करना चाहते हैं|

दूसरी तरफ रणबीर और कैटरीना को इन दिनों सलमान का भी डर सता रहा है| कैट से नजदीकियां बढ़ने पर पिछले दिनों सलमान ने रणबीर को चेता चुके हैं|ऐसे में दोनों इस स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं|

सल्लू के डर से कैट संग रोमांस से बच रहे थे आमिर!


कैटरीना कैफ इस समय बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं| मगर अभी तक उन्हें किसी फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है|
कुछ दिनों पहले भी जब आमिर से कैट के साथ काम करने की बात पूछी गई थी तो आमिर ने कहा था कि वह बहुत बड़ी स्टार हैं मगर अभी तक कोई भी फिल्म मेकर उनके पास कैट के साथ काम करने का ऑफर नहीं लेकर आया है|मगर अब खबर है कि एक बड़ा बैनर इन दोनों को साथ में कास्ट करना चाहता है|
दोनों को एक साथ एक मैगज़ीन के फोटोशूट में साथ देखा गया था|जिसमें दोनों की केमिस्ट्री की जबरदस्त तारीफ हुई थी|इसके बाद सभी को यह इंतजार था कि यह जोड़ी फिल्मों में कब साथ आएगी|
हालांकि इसक बाद कुछ फिल्म मेकरों ने आमिर को कैट संग ऑन स्क्रीन रोमांस करने का ऑफर दिया था मगर कैट उस समय आमिर के खास दोस्त सलमान की गर्लफ्रेंड थी इसलिए आमिर अपने खास दोस्त की प्रेमिका के साथ रोमांस करने को लेकर थोड़े सहज नहीं थे मगर अब सलमान से ब्रेकअप के बाद आमिर को उनके साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है|अब देखना ये है कि आमिर-कैट की जोड़ी बड़े परदे पर क्या जादू दिखा पाती है|

वीना को राखी सावंत कहा तो अश्मित को आया गुस्सा!


पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक के बर्थ-डे पर अश्मित पटेल उनके साथ थे और वीना को क्या चाहिए? जी हां अश्मित दिल्ली से मुंबई आ गए वो भी सिर्फ वीना के बर्थ-डे को स्पेशल बनाने के लिए।
होटल रामाडा प्लाजा में बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया गया था और अश्मित-वीना इस दौरान बहुत खुश दिखे। दोनों मीडिया से भी रूबरू हुए, लेकिन एक पत्रकार ने जब सवालों के बाउंसर फेंके तो वे अपने आप को संभाल नहीं पाए।
एक पत्रकार ने पूछा कि आप को पाकिस्तान की राखी सावंत कहा जाने लगा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ के साथ आपके कैसे संबंध है। मैच फिक्सिंग विवाद पर आप क्या कहना चाहेगी।
ऐसा सवाल सुन अश्मित झल्ला गए और कहने लगे कि आप लोग ये कैसे सवाल कर रहे है? इसके बाद भी दोनों वहां से गए नहीं और दूसरे पत्रकार से चर्चा करने लगे।
जब कैक काटने का समय आया तो किसी बात इलेक्ट्रानिक मीडिया ने बॉकआउट का मन बना लिया था। जिन्हें संभालने के लिए कई लोगों को मशक्कत करनी पड़ी

ऑस्कर की रेड कारपेट पर ऐश-मल्लिका का जलवा



83वें ऑस्कर एकेडमी अवॉर्ड्स में भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और मल्लिका शेरावत ने भी शिरकत की|ऐश इस समय लॉस एंजेलस में अपने पति अभिषेक के साथ छुट्टियां मना रही हैं और यही उन्हें ऑस्कर में शिरकत करने का मौका मिला|