28 February 2011

प्रियंका ने शाहिद की एक न सुनी और चली गईं दिल तोड़कर!


बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते एक बार फिर अपने चरम पर है। इन दिनों ब्रेकअप की वजह से भी इनके संबंध सुर्खियों में है।  हाल ही में प्रियंका ने शाहिद के बर्थ-डे को अहमियत न देते हुए यूएस जाना जरूरी समझा। 

सूत्रों के मुताबिक इनके विचार नहीं मिलने से कई बार इनके बीच दूरियां उत्पन्न हो जाती है और इसलिए प्रियंका शाहिद को छोड़कर यूएस चली गई। बहरहाल शाहिद ने बहुत कोशिश की कि प्रियंका यूएस जाने का अपना प्लान बदल दे। उन्होंने प्रियंका से कई मन्नतें भी की लेकिन अभिनेत्री ने शाहिद की एक भी दलील नहीं सुनी और यूएस के लिए उड़ गई। हालांकि इसके बाद शाहिद ने बर्थ-डे पर प्रियंका को बहुत मिस किया और उन्हें यूएस से लौट आने के लिए भी कहा लेकिन प्रियंका तब भी नहीं मानी।


एक नजदीकी दोस्त ने बताया कि प्रियंका चाहती है कि समय-समय पर शाहिद उन्हें अपने प्यार का इजहार करते रहे। लेकिन शाहिद का नेचर ऐसा है कि वे ऐसा करने की जरूरत नहीं समझते। 

लोग कहते है कि अगर शाहिद थोड़ी भी कोशिश करते तो प्रियंका उन्हें छोड़कर नहीं जाती। बहरहाल अब खबरे आ रही है कि ये दोनों फिर से अपने गलतफेमी दूर कर एक हो सकते है? खैर अब ये तो वक्त ही बताएंगा।

No comments:

Post a Comment