28 February 2011

वीना को राखी सावंत कहा तो अश्मित को आया गुस्सा!


पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक के बर्थ-डे पर अश्मित पटेल उनके साथ थे और वीना को क्या चाहिए? जी हां अश्मित दिल्ली से मुंबई आ गए वो भी सिर्फ वीना के बर्थ-डे को स्पेशल बनाने के लिए।
होटल रामाडा प्लाजा में बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया गया था और अश्मित-वीना इस दौरान बहुत खुश दिखे। दोनों मीडिया से भी रूबरू हुए, लेकिन एक पत्रकार ने जब सवालों के बाउंसर फेंके तो वे अपने आप को संभाल नहीं पाए।
एक पत्रकार ने पूछा कि आप को पाकिस्तान की राखी सावंत कहा जाने लगा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ के साथ आपके कैसे संबंध है। मैच फिक्सिंग विवाद पर आप क्या कहना चाहेगी।
ऐसा सवाल सुन अश्मित झल्ला गए और कहने लगे कि आप लोग ये कैसे सवाल कर रहे है? इसके बाद भी दोनों वहां से गए नहीं और दूसरे पत्रकार से चर्चा करने लगे।
जब कैक काटने का समय आया तो किसी बात इलेक्ट्रानिक मीडिया ने बॉकआउट का मन बना लिया था। जिन्हें संभालने के लिए कई लोगों को मशक्कत करनी पड़ी

No comments:

Post a Comment