28 January 2011

पोल खुलने के बाद अब प्रियंका के पास नहीं जा रहे शाहिद!


हाल ही में जब फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के घर आयकर विभाग ने छापे मारे तो वहां शाहिद कपूर भी मौजूद पाए गए थे |शाहिद का इस तरह से प्रियंका के घर में पकड़े जाना सबके लिए चौंकाने वाला था|शाहिद और प्रियंका की पोल सबके सामने खुल गई|ऐसे में यह खुलासा होने के बाद अब शाहिद प्रियंका के घर जाने से बच रहे हैं|उस दिन के बाद से सबकी नजर प्रियंका के मुंबई के यारी रोड स्थित घर पर लगी हुई हैं कि शायद हो सकता है शाहिद दोबारा यहां आएं|

मगर लगता है शाहिद यह गलती दोबारा नहीं दोहराने वाले हैं|तभी तो वह आजकल प्रियंका के घर के आसपास भी नहीं फटक रहे हैं|उस दिन के बाद से शाहिद ने प्रियंका के घर जाने से कान पकड़ लिए हैं|

No comments:

Post a Comment