24 February 2011

शाहिद को बर्थ-डे पर प्रियंका ने दिया जोर का झटका


शाहिद कपूर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं| उनके जन्मदिन पर उनकी बेहद खास प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगी|ऐसा सुनने में आ रहा है कि शाहिद और प्रियंका का दोबारा ब्रेकअप हो गया है|
अफवाहों पर यकीन किया जाए तो प्रियंका अपने दोस्तों के साथ शाहिद के बर्थडे से ठीक पहले अमेरिका चली गईं हैं और बर्थ डे के दिन उनके मुंबई में होने के चांसेस बहुत ही कम हैं|वैसे दोनों के बीच वेलेंटाइन्स-डे के दिन भी झगड़ा होने की ख़बरें आई थीं|
जब प्रियंका शूटिंग कर मलेशिया से मुंबई वापस लौटकर शाहिद से नहीं मिली थीं और एक इवेंट में शिरकत करने पहुंच गई थीं| इस बात पर दोनों के बीच गरमागरम बहस भी हुई थी और तभी दोनों ने फैसला किया कि दोनों को अलग हो जाना चाहिए|
वैसे इन दोनों का ब्रेक अप कोई नई बात नहीं है|ये दूसरी बार है जब शाहिद प्रियंका की ख़बरें उड़ी हैं| इससे पहले भी शाहिद प्रियंका जब फिल्म कमीने के वक्त रिलेशन शिप में थे तो इनका एक आब्र ब्रेक अप हो गया था|मगर दोनों ने अपने रिश्ते को दोबारा एक मौका दिया और फिर साथ हो गए|
दोनों को हर जगह साथ साथ देखा जाने लगा|यहां तक की प्रियंका के घर आयकर विभाग की रेड के दौरान भी शाहिद प्रियंका के घर में ही मौजूद थे|मगर पिछले कुछ दिनों से इनके बीच लगातार झगड़ों की ख़बरें आई हैं और शाहिद के बर्थ डे से ठीक पहले प्रियंका का अचानक न्यूयॉर्क चले जाना इस बात का संकेत देता है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है|
अब क्या यह दोबारा अलग हो चुके हैं ये तो यह दोनों ही जाने

No comments:

Post a Comment