10 February 2011

रितिक रोशन की बॉडी पर चैप्‍टर

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन का शरीर अमेरिकी छात्रों के लिए सबक बन गया है। अमेरिका की उत्तरी कैरोलाइना यूनिवर्सिटी में फिल्म स्टडी विभाग में एक किताब में इसे शामिल किया गया है। किताब में एक चैप्‍टर रितिक के शरीर पर है। यूनिवर्सिटी की डिपार्टमेंट ऑफ फिल्म स्टडीज की असिस्टेंट प्रोफेसर नंदना बोस ने यह किताब लिखी है। इसके लिए बोस ने रितिक के साथ काम करने वाले कई फिल्मकारों से बात भी की।

किताब में यह विस्तार से बताया गया है कि रितिक ने किस तरह से अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक अपना शरीर बनाया। किताब के एक पाठ में यह बताया गया है कि किस तरह से भारतीय सिनेमा में पुरुषों के शरीर को अलग-अलग दौर में किस तरह से पेश किया गया है। रितिक के शरीर को लेकर किताब में जोधा अकबर, कृष और धूम 2 जैसी फिल्मों की चर्चा की गई है।  

 अपनी बात

बॉलीवुड के सितारों की विश्व भर में अपील बढ़ती जा रही है। कभी उनका मोम का पुतला लगाया जाता है तो कभी उन पर किताब लिखी जाती है। क्या आपको लगता है कि अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रही है? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी राय सबमिट कीजिए-

No comments:

Post a Comment