21 February 2011

सल्लू के साथ इश्क फरमाने को बेकरार दीपिका!



बॉलीवुड सुपरस्टार किंग खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हमेशा बड़े स्टार के साथ परदे पर रोमांस करने के लिए उत्सुक रहती है।
यही वजह है कि दीपिका ने बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म साइन की है जिसमें वे दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। अब उनकी तमन्ना सलमान खान के साथ स्क्रीन पर रोमांस करने की है।
टिप्स कंपनी के रमेश तुरानी एक बार फिर राजकुमार संतोषी के साथ मिलकर फिल्म लेडीज एण्ड जेंटलमेन का निर्माण करना चाहते है। जिसमें बतौर अभिनेत्री उन्होंने दीपिका को साइन किया है।
रोचक बात ये है कि दीपिका ने इस फिल्म के लिए ज्यादा चार्ज नहीं किया है क्योंकि उनके अपोजिट सलमान खान फिल्म में लीड भूमिका में होंगे।

No comments:

Post a Comment